Showing posts with label ब्लॅकबेरी. Show all posts
Showing posts with label ब्लॅकबेरी. Show all posts

February 13, 2011

फोन नही ब्लॅकबेरी

हमारे देश में मोबाइल क्रांति शुरू हो अब पुरानी भी लगने लगी है! अब एक नयी क्रांति का दौर है! हम इसे ब्लॅकबेरी क्रांति कह सकते हैं! अपने आसपास देख लीजिए, पता चल जाएगा की ब्लॅकबेरी की क्रांति के दिन चल रहे हैं! ज़्यादातर लोगों के हाथ में अब फोन नही ब्लॅकबेरी नज़र आता है! कभी सिर्फ़ बिज़्नेसमॅन इसे खरीद पाते थे! वो लोग जो एक जगह बैठ कर अपना काम नही कर सकते, ब्लॅकबेरी खरीद लेते थे! अब यह खिलोना हर किसी के पास है! अगर इसे खिलोना कहने की वजह से कोई मुझसे नाराज़ है तो में माफी माँगता हूँ! जैसे साउथ मुंबई की आंटी अपने कुत्ते को कुत्ता कहने से बुरा मान जाती हैं, वैसे ही आजकल ब्लॅकबेरी को फोन कह देने पर ब्लॅकबेरी धारक बुरा मान जाते हैं! जो इसका इस्तेमाल करते हैं वो एक अलग सी श्रेणी के लोग है! श्रेणी अलग हो ना हो, कम से कम बाकी लोगों से अलग हैं ये दिखाने का मौका ब्लॅकबेरी दे देता है! फोन फॉर बिज़्नेस पर्पस की तरह बाज़ार मे आया ब्लॅकबेरी अब आपके स्टेटस का बिज़्नेस संभाल सकता है! कुछ साल पहले तक फोन होना भी एक स्टेटस था! धीरे धीरे एक अच्छा फोन होना स्टेटस बना! अब ब्लॅकबेरी स्टेटस है! चाहे जीन्स पहनो या पॅंट, ब्लॅकबेरी तो बनता है! अब क्या बिज़्नेस और क्या नौकरी, ब्लॅकबेरी एक ज़रूरत है!


ब्लॅकबेरी नये ह्यूमन पॅटर्न्स को जन्म दे चुका है! कुछ लोगो का समय अपने आप को व्यस्त दिखाने में जाता है! ये उनकी व्यावसायिक ज़रूरत है की वो अपने आप को व्यस्त दिखाए! ऐसे में ब्लॅकबेरी साथ देता है! अगर आपके बॉस ने आपको आम फोन पे लगे देखा तो आप पर समय ज़ाया करने का आरोप लग सकता है! ब्लॅकबेरी ले लीजिए, बॉस कभी शक नही करेंगे! इस्तेमाल किसी भी वजह से हो, आपके पास ब्लॅकबेरी है तो आप दुनिया के उन चंद लोगो में से है जो अपने आप में किसी पब्लिक फिगर से कम नही हैं!

बाज़ार में आने के बाद के कुछ दीनो तक ब्लॅकबेरी सिर्फ़ अपने पैसे से खरीदा जाता था! अब अभिभावक खुद ही बच्चो को गिफ्ट देते हैं! ब्लॅकबेरी ने काफ़ी लोगो का अकेलापन भी दूर किया है! अपने दोस्त का इंतेज़ार करते हुए ब्लॅकबेरी से खेलने से लेकर घर अकेले बैठ के अमेरिका वाली चाची से फ्री मेसेज मेसेज खेलने तक, ब्लॅकबेरी ने सबका साथ दिया है!

ब्लॅकबेरी क्रांति के कुछ और पहलू भी नज़र आते हैं! वो लोग जो एक पल भी बिना कुछ किए गुज़ार नही सकते, ब्लॅकबेरी को अपना साथी बना लेते हैं! सिगरेट पीते हुए पिछले पचास मेसेजस पढ़ना! कई बार पढ़े ईमेल्स दौबारा पढ़ना! कुछ लोगों को देख तो अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है उन्हे आदत सिगरेट पीने की है या ब्लॅकबेरी की! अब ब्लॅकबेरी लिया है तो फिर आसपास वालो को भी दिखाया जाए! जो काम साधारण फोन से भी हो सकता है उसे ब्लॅकबेरी से कर देना भी समाधान देता हैं! अपने पास ब्लॅकबेरी है तो सामने वाले से बिंदास पूछ लो- भाई कों सा फोन इस्तेमाल करते हो? अगर ब्लॅकबेरी हो तो मॉडेलो में अंतर पर चर्चा कर लो! और अगर दूसरा फोन है तो ब्लॅकबेरी होने के फ़ायदे गिना दो! बस आख़िर ये बता दो की ब्लॅकबेरी नही तो कुछ नही!

एक ब्लॅकबेरी धारक ने ब्लॅकबेरी के होने का मतलब कुछ इस तरह समझाया- यार ब्लॅकबेरी में बात हैहाथ में पकड़ के चलो तो आसपास के लोग ज़रा चमक जाते हैंब्लॅकबेरी ने मोबाइल फोन की तरह कई लोगो की ज़िंदगी आसान की है! ब्लॅकबेरी के इस सामाजिक रूप को भी सराहा जाना चाहिए! ब्लॅकबेरी के बारे में दिए कई तर्क किसी आम फोन के लिए भी दिए जा सकते हैं! पर ऐसा किसी ब्लॅकबेरी वाले से मत कहिएगा, क्या पता आपको अपना लेटेस्ट ब्लॅकबेरी दिखा ये साबित कर दे की ब्लॅकबेरी नही तो कुछ नही!